APRIL के ओटीटी रिलीज: हमने आपके APRIL के वॉचलिस्ट को तैयार कर लिया है। यहां एक लिस्ट है जिसमें बताया गया है कि कौन सी सीरीज कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। चलिए, एक बार नजर डालते हैं।
APRIL में ओटीटी रिलीज़: जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी, एंटरटेनमेंट का मज़ा भी बढ़ने वाला है। ओटीटी प्रेमियों के लिए यह महीना बेहद खास होने वाला है, क्योंकि नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और हॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म्स शानदार फिल्में और वेब सीरीज पेश करने जा रहे हैं। इस लिस्ट में ‘छोरी’ से लेकर ‘टेस्ट’ तक शामिल हैं।
टेस्ट
नयनतारा, आर माधवन और सिद्धार्थ की यह स्पोर्ट्स ड्रामा 4 APRIL 2025 को नेटफ्लिक्स पर देखने के लिए उपलब्ध होगी। यह फिल्म तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज की जाएगी। इस मूवी का निर्देशन एस. शशिकांत ने किया है।
छोरी 2
अगर आपको हॉरर फिल्में पसंद हैं, तो छोरी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। यह फिल्म 11 APRIL 2025 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी, जिसमें नुसरत भरूचा और सोहा अली खान मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन विशाल फुरिया ने किया है।
चमक 2: द कंक्लूजन
रोहित जुगराज चौहान द्वारा निर्देशित यह सीरीज 4 APRIL 2025 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस सीजन में संगीत, रहस्यों और बदले की एक शानदार कहानी दिखाई जाएगी। सीरीज में परमवीर सिंह चीमा, मनोज पाहवा, मोहित मलिक, ईशा तलवार, मुकेश छाबड़ा, प्रिंस कंवलजीत सिंह, सुविंदर (विकी) पाल और अकासा सिंह शामिल हैं।
अदृश्यम 2
एजाज खान और पूजा गौर की स्पाई थ्रिलर सीरीज का दूसरा सीजन 4 APRIL 2025 से सोनी लिव पर स्ट्रीम होगा। इस सीरीज के निर्देशक अंशुमान किशोर सिंह हैं।
मेरे हस्बैंड की बीवी
एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जिसमें अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। यह फिल्म 21 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अप्रैल में, इसे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। इस फिल्म का निर्देशन मुदस्सर अजीज ने किया है।
ये भी देखे – Ajay Devgn Net Worth: जानिए कितने करोड़ों के मालिक हैं बॉलीवुड के सिंघम!