virat kohli hair style : आईब्रो पर कूल कट… बालों का डिज़ाइन भी बदला, किलर लुक में विराट कोहली का जलवा!

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार खिलाड़ी व‍िराट कोहली ने आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले अपना लुक बदल लिया है. कोहली हमेशा अपने नये लुक को लेकर सोशल मीडिया में छाए रहते हैं. इस बार भी फैंस उनके नए हेयरस्टाइल को काफी पसंद कर रहे हैं.

 

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2024 से पहले अपना लुक बदल लिया है। कोहली ने अपने हेयरकट के साथ-साथ आईब्रो पर भी ट्रिमिंग करवाई है। नए लुक में विराट बेहद आकर्षक लग रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान को नए अवतार में देखकर फैंस काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर उनके नए लुक की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। विराट को मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट आलीम हकीम ने नया लुक दिया है। आलीम ने सोशल मीडिया पर विराट की तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह खुद भी विराट के पीछे नजर आ रहे हैं। कोहली से पहले आलीम हकीम महेंद्र सिंह धोनी, ईशान किशन और रोहित शर्मा जैसे बड़े खिलाड़ियों का भी हेयरकट कर चुके हैं।

 

बड़े-बड़े सेलेब्रिटी  के हेयरकट करने वाले आलीम हकीम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से दो तस्वीरों में विराट कोहली नए हेयरकट के साथ अकेले नजर आ रहे हैं, जबकि बाकी की दो तस्वीरों में कोहली और आलीम हकीम साथ में हैं। आलीम ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘एक और इकलौता किंग कोहली।’ विराट लगभग 2 महीने बाद क्रिकेट ग्राउंड पर वापसी करेंगे। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया था। हाल ही में कोहली दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने फरवरी के मध्य में बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अकाय रखा है। अकाय का जन्म लंदन में हुआ। उनके पहले से एक बेटी भी है, जिसका नाम वामिका है।

 

 

Exit mobile version